आईएसबीटी पर खुला निकासी गेट, पार्किंग निर्माण कार्य शुरू
देहरादून।
जिलाधिकारी सविन बंसल के आईएसबीटी (अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल) निरीक्षण के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। निरीक्षण के दौरान सामने आई अव्यवस्थाओं को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देशों पर अब सुधार कार्य धरातल पर दिखने लगे हैं। आईएसबीटी का बंद पड़ा निकासी गेट खोल दिया गया है और उसकी मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने अव्यवस्थित पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण और यातायात बाधित होने की स्थिति पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के अनुपालन में फ्लाईओवर के नीचे सुव्यवस्थित पार्किंग निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से सड़क किनारे उपलब्ध खाली भूमि पर टाइल बिछाकर पार्किंग विकसित की जा रही है, जिससे अनियंत्रित वाहन पार्किंग पर रोक लगेगी। इसके साथ ही यातायात दबाव कम करने के लिए क्रॉसओवर निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही फ्लाईओवर के नीचे कलर कोड आधारित पार्किंग व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वाहन चालकों और यात्रियों को सुविधा मिल सके।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि निर्माण कार्यों के दौरान यात्रियों और आमजन को न्यूनतम असुविधा हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जिला प्रशासन द्वारा आईएसबीटी क्षेत्र को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और यात्री-अनुकूल बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही
