गौचर / चमोली।
भावनात्मक एवं प्रेरणादाई माहौल में सम्पन्न हुआ जउमावि बमोथ में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों का बिदाई समारोह
विकासखंड पोखरी के अन्तर्गत संचालित अशासकीय सहायता प्राप्त जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ में आयोजित हुआ कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों का बिदाई समारोह प्रधानाध्यापक राकेश ममगाईं की अध्यक्षता में भावनात्मक एवं प्रेरणादाई माहौल में सम्पन्न हुआ।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश ममगाईं ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को आगामी वोर्ड परीक्षा के लिऐ शुभकामनाएं देते हुऐ कहा कि जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच अपनाने से ही सफलतायें प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय से प्राप्त शिक्षा और संस्कार ही भविष्य की सफलता की नींव है। विद्यालय के प्रवंधक संजय लखेड़ा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुऐ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, तथा उन्हें अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरन्तर प्रयासरत रहने के लिये प्रेरित किया।
विद्यालय के अध्यापक देवेन्द्र कुमार के संचालन में सम्पन्न हुऐ बिदाई समारोह में अध्यापक आनन्दमणि देवली, राकेश पन्त, शिक्षिका रितिका जोशी, मोनिका थपलियाल पुरोहित, निक्की पंवार ने भी बच्चों को बोर्ड परीक्षाओं में सफल होने की शुभकामनाएं देते हुऐ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।
