स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में प्राचार्य सूची पट एवं छात्र संघ अध्यक्ष पट्टिका का अनावरण।

खबर शेयर करें

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में प्राचार्य सूची पट एवं छात्र संघ अध्यक्ष पट्टिका का अनावरण।

 

थराली।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में प्राचार्य सूची पट एवं छात्र संघ अध्यक्ष पट्टिका का अनावरण वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल सिंह फरस्वाण एवं स्वतंत्रता सेनानी आलम सिंह फरस्वाण के पौत्र एडवोकेट यशपाल सिंह फरस्वाण, प्राचार्य डॉ सेराज मोहम्मद तथा छात्र संघ अध्यक्ष प्रेरणा सती, सचिव मानसी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ सेराज मोहम्मद ने बताया कि इन पट्टिका द्वारा महाविद्यालय के विकास में निरंतर विभिन्न भूमिकाओं में सक्रिय व्यक्तित्वों को जैसे कि पूर्व प्राचार्यों सहित छात्र संघ पदाधिकारियों के योगदान को रेखांकित किया गया है। गौरतलब है कि शासन द्वारा पिछले माह ही राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण किया गया था।इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी डॉ शंकर राम, मीडिया प्रभारी डॉ ललित जोशी, डॉ नीतू पांडे, अनुज कुमार, रजनीश कुमार,डॉ पुष्पा रानी, मनोज कुमार सुनील कुमार डॉ खेमकरण रजनी नेगी, डॉ सुनील कुमार, डॉ निशा, डॉ जमशेद अंसारी,मोहित उप्रेती,योग प्रशिक्षक कौशलानंद सती, थान सिंह,हुकम सिंह, महीपाल सिंह,शंभू चमोली, धीरेन्द्र नेगी,दीपा देवी, गुड्डू सिंह सहित शाकिब,सबा उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *