गोपेश्वर महाविद्यालय में हुआ गंगा स्वच्छता पखवाड़े का समापन
चमोली
महाविद्यालय गोपेश्वर में गंगा स्वच्छता पखवाड़े का सफल समापन हुआ। नमामि गंगे इकाई द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशानुसार 16 से 31 मार्च तक आयोजित किए गए गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतिम दिवस में पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण का आयोजन कराया गया।

प्राचार्य प्रो एमपी नगवाल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में गंगा की महत्ता के बारे में समझाया और स्वयंसेवियों का भविष्य के लिए उत्साहवर्धन किया।
नमामि गंगे द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत रंगोली,भाषण,पोस्टर,निबंध,नुक्कड़ नाटक और खेल प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम स्थान के लिए मेघा,पोस्टर प्रतियोगिता में जसवंत, निबंध प्रतियोगिता में कनिष्का ,रंगोली में एनएसएस ,नुक्कड़ नाटक में बीएड स्ववित्त पोषित और खेल जैसे टेबल टेनिस (छात्र वर्ग) अभिजीत,टेबल टेनिस (छात्रा वर्ग) में किरन और पूनम,शतरंज में (छात्र वर्ग) मोहित गौड़, शतरंज (छात्रा वर्ग) से अमृता,बैडमिंटन में (छात्र वर्ग) से अनुराग और आर्यांश मिश्रा,बैडमिंटन (छात्रा वर्ग) में ज्योति और अभिलाषा को सम्मानित किया गया।

नमामि गंगे के संयोजक डॉ सबज सैनी और सह संयोजक डॉ विधि ध्यानी ने सभी स्वयंसेवकों और प्राध्यापकों का धन्यवाद किया।
स्वच्छता पखवाड़े में सहयोगी सभी निर्णायक मंडल को स्मृति चिन्ह वितरित किया गया। कार्यक्रम में बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो अमित कुमार जयसवाल, बीएड स्ववित्त पोषित के विभागाध्यक्ष डॉ रमाकांत यादव,डॉ भावना मेहरा, डॉ ललित मोहन तिवारी, डॉ श्यामलाल बटियाटा, डॉ चंदा,डॉ कृतिका, डॉ जोगेंद्र कुमार सहित महाविद्यालय की समस्त इकाइयों के स्वयंसेवी तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
