काशीपुर में दहशत का पर्याय बना गुलदार हुआ पिंजरे मे कैद, लोगो ने ली राहत की सांस
काशीपुर
काशीपुर के रिहाइसी इलाकों में लंबे समय से गुलदार की धमक और चहल कदमी के साथ साथ जानवरों को निवाला बनाने की आ रही खबरों से लोगों के मन में डर बना हुआ था, वन विभाग की सफल कोशिश से लोगों के दिलों का डर खत्म कर दिया गया है। वन विभाग ने काशीपुर में दहशत का पर्याय बनते जा रहे गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया है ।
आपको बता दें काशीपुर में लंबे समय से अक्सर गुलदार की आवाजाही देखी जा रही थी बीते दिन गुलदार ने एक आबादी वाली जगह पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया था जिसकी वजह से लोगों का घर से अकेला निकलना दुश्वार हो गया, महानगर के बीचो-बीच बेहद आबादी वाली जगह द्रोणा सागर टीले पर गुलदार की चहल कदमी की सूचना पर वन प्रशासन द्वारा यहां पिंजरा लगाया गया जिसके बाद आज लोगों में दहशत बनता जा रहा गुलदार पिंजरे की कैद में आ गया।
सूचना मिलते ही बन प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पिंजरे में कैद गुलदार को अपने साथ रेस्क्यू सेंटर ले गई। वन क्षेत्र अधिकारी देवेंद्र सिंह रजवार ने बताया पकड़ा गया मादा गुलदार है लोगों की सूचना पर 15 दिन पहले यहां पिंजरा लगाया गया था।
