गौचर / चमोली
स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद मंमगाई की स्मृति में जलेश्वर महादेव मंदिर बमोथ के प्रांगण में हनुमान की मूर्ति हुई स्थापित
विकासखंड पोखरी के अन्तर्गत गंगा घाटी की ग्राम पंचायत बमोथ की सरहद में स्थित सिद्धपीठ जलेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में उमावि बमोथ के प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद ममगाईं ने अपने बड़े भाई पूर्व सैनिक स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद मंमगाई की स्मृति में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई।

मंगलवार को ग्रामवासियों की मौजूदगी में स्थापित हुई बजरंगबली हनुमान जी की मूर्ति की पंडित गिरीश चंद्र जोशी द्बारा विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना और प्रांण प्रतिष्ठा का धार्मिक अनुष्ठान किया गया।
इस अवसर पर मूर्ति स्थापित करने वाले मुख्य यजमान प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद ममगाईं, उनकी पत्नी प्रधानाचार्य राइका बरतोली श्रीमती अनीता ममगाईं, अमिता ममगाईं पत्नी स्व. दुर्गा प्रसाद मंमगाई, पुत्र सोहित ममगाईं, इन्दु नवानी, राहुल नवानी, के अलावा जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री, शिव भक्त जगमोहन भट्ट, धीरेन्द्र चौधरी रिंकू, अध्यापक विनोद पुरोहित, अंजू पुरोहित, प्रांजल भट्ट, नरेन्द्र भंडारी आदि कई युवक व महिलाऐ आदि मौजूद रहे। वहीं विद्यालय में भी मंमगाई परिवार द्वारा स्कूलों बच्चों को अपनी ओर से भोजन कराया गया।
