हिमालयन हेल्थकेयर इनोवेशन समिट 2026, पर्वतीय स्वास्थ्य चुनौतियों पर मंथन

खबर शेयर करें

हिमालयन हेल्थकेयर इनोवेशन समिट 2026, पर्वतीय स्वास्थ्य चुनौतियों पर मंथन
देहरादून।

देहरादून में हिमालयन हेल्थ केयर इनोवेशन का आयोजन किया गया। जिसमे वेलोग्स मीडियाद्वारा सरकारी संस्थानों और विभिन्न साझेदारों के सहयोग से आयोजित यह समिट हयात हयात सेंट्रिक होटल में किया गया।
गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ में राज्यपाल गुरमित सिंह ने किया। कार्यक्रम में पैन-हिमालयन मंच पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी चुनौतियों के समाधान, अनुभव साझा करने और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
समिट में प्रदेश और देश के कई वरिष्ठ स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हो रहे हैं।
समिट में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, नागालैंड सहित विभिन्न हिमालयी और पूर्वोत्तर राज्यों से डॉक्टर, स्वास्थ्य विशेषज्ञ और संस्थान हिस्सा ले रहे हैं, जिससे यह एक व्यापक क्षेत्रीय मंच बन गया है।
कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली, महिलाओं का स्वास्थ्य और मासिक धर्म स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य, डिजिटल हेल्थ, आपदा एवं ट्रॉमा केयर तथा पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
समिट का मुख्य उद्देश्य हिमालयी क्षेत्रों में सफल स्वास्थ्य मॉडलों की पहचान करना, सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना और क्षेत्रीय चुनौतियों के समाधान के लिए संयुक्त रणनीति तैयार करना है।
इस अवसर पर हेल्थकेयर इनोवेशन अवार्ड्स और हेल्थकेयर हीरोज अवार्ड्स 2026 भी प्रदान किए जाएंगे, जिनमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों, संस्थानों और संगठनों को सम्मानित किया जाएगा।
राज शेखर जोशी ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य समाधान स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप होने चाहिए, जहां भौगोलिक स्थिति ही सेवाओं की पहुंच और परिणाम तय करती है।
मोहित शर्मा ने बताया कि यह समिट नीति, नवाचार और जमीनी अनुभव को जोड़कर हिमालयी क्षेत्रों के लिए प्रभावी स्वास्थ्य समाधान विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *