हिस्ट्रीशीटर को 62 ग्राम अवैध स्मैक के साथ किया गिरफ्तारथानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार, तोड़ा नशा तस्करों का नेटवर्क, जांच जारी।
हरिद्वार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल जनपद हरिद्वार ने अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/नशीली दवाइयां/इंजेक्शनआदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु थाना प्रभारी सिडकुल नितेश शर्मा को निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने कप्तान के आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया गठित टीमो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए उक्त आदेश के क्रम मे मुखबिर खास की सूचना पर टीम द्वारा अभियुक्त सोनू पाल पुत्र स्वर्गीय राजपाल निवासी वैदिक नगर रायवाला जनपद देहरादून हाल निवासी घरौंडा करनाल हरियाणा को थाना सिडकुल क्षेत्र आईएमसी चौक के पास से 61.73 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को बाद आवश्यक कार्रवाई माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियुक्त पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज होना पाया गया है। अभियुक्त सोनू पाल थाना रायवाला जनपद देहरादून का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है तथा जनपद देहरादून में थाना रायवाला में उक्त अभियुक्त के विरुद्ध छह अभियोग पंजीकृत व कोतवाली जनपद देहरादून में एक अभियोग पंजीकृत जनपद हरिद्वार में थाना कनखल में एक अभियोग पंजीकृत और थाना सिडकुल में एक अभियोग पंजीकृत है।पुलिस ने
अभियुक्त सोनू पाल के कब्जे से 61.73 ग्राम नाजायज स्मैक व तराजू बरामद की है। पुलिस टीम सिडकुल में नितेश शर्मा थानाध्यक्ष सिडकुल, वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर सिडकुल, शेलेन्द्र ममगई चौकी प्रभारी कोर्ट सिडकुल,कांस्टेबल मनीष कुमार,कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान मौजूद रहे।
