नैनीताल में जमकर खेली गई होली पर्यटकों ने उठाया लुफ्त

खबर शेयर करें

नैनीताल 

नैनीताल में जमकर खेली गई होली पर्यटकों ने उठाया लुफ्त

नैनीताल में देश भर से आए पर्यटक होली का जमकर लुत्फ उठाते नजर आए। नैनीताल में रंगो का त्योहार बडे ही हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया।

नैनीताल में होली के रंग में स्थानीय लोगो के साथ – साथ देश भर से आये पर्यटको ने नैनीताल की खूबसूरत वादियो में एक दूसरे को रंग लगाकर होली का लुफ्त उठाया, पर्यटक नैनीताल की प्रसिद्ध माल रोड में होली खेलते नजर आए। होली मनाने नैनीताल पहुँचे पर्यटकों का कहना है कि यहां होली खेलने का अपना ही आनंद है सरोवर नगरी की सबसे अनूठी बात यह है कि यहां होली बड़ी सादगी से साथ मनाई जाती है। और कुमाऊँ में होली खेलने का अलग ही मजा है। स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों ने भी जमकर खेली होली लोग एक दूसरे दूसरे को रंग लगाकर गले मिले और एक भाईचारे का संदेश दिया
अयोध्या राम लाला मे होली तो हर साल होती है इस बार पर्यटक उत्तराखंड के देवभूमि में होली मनाने के परिवार के नैनीताल पहुंचे वही गुजरात दिल्ली अयोध्या उत्तर प्रदेश के पर्यटको ने स्थानीय लोगों के साथ जमकर खेली होली लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दी सरोवर नगरी नैनीताल और रंगों में रंगा
पहाड़ों में होली का मजा कुछ और ही होता है माहौल भी बहुत शांत है और यहाँ लोग भी बहुत शांत स्वभाव के हैं

 


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *