आखिरी दिन इंडिया ग्रैंड ट्रेड फेयर में जबरदस्त भीड़, खरीदारी और खानपान का लोगों ने खूब उठाया लुत्प

खबर शेयर करें

आखिरी दिन इंडिया ग्रैंड ट्रेड फेयर में जबरदस्त भीड़, खरीदारी और खानपान का लोगों ने खूब उठाया लुत्प

देहरादून।
Race Course स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड में चल रहे इंडिया ग्रैंड ट्रेड फेयर के आखिरी दिन भी उत्साह का माहौल चरम पर रहा। रविवार होने के चलते सुबह से ही मेले में भारी भीड़ उमड़ी, और अंतिम दिन की रौनक ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। खरीदारी, खाने-पीने और मनोरंजन—तीनों ने मिलकर मेले को शहर का सबसे बड़ा आकर्षण बना दिया।


आगंतुकों ने बताया कि मेले में उपलब्ध विभिन्न राज्यों के स्टॉल, फैशन व घरेलू उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट, और स्थानीय पहाड़ी सामान ने खरीदारी के लिए ढेरों विकल्प दिए। वहीं डोसा, दूध-जलेबी, मक्के की रोटी-सरसों का साग सहित कई व्यंजनों ने खाने के शौकीनों का दिल जीत लिया।
कई परिवारों ने कहा कि “ठंडी हवा हो या भीड़—मेले का मज़ा कम नहीं हुआ, हर उम्र के लिए कुछ न कुछ था।”
CEO चंदन चट्टर्जी, CEO राजीव घोष और मीडिया कंट्रोलर किशोर रावत ने संयुक्त रूप से बताया कि “आखिरी दिन उम्मीद से ज्यादा भीड़ रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की और फेयर का पूरा आनंद लिया। रविवार की भीड़ इस बार के आयोजन की सफलता को खुद साबित करती है।”
उन्होंने यह भी बताया कि इस फेयर ने स्थानीय व्यापार, महिलाओं द्वारा संचालित स्टॉल्स, और पहाड़ी उत्पादों को बड़ा मंच दिया, जिससे व्यापार व पारंपरिक पहचान—दोनों को मजबूती मिली।
समापन के बाद आगंतुकों ने उम्मीद जताई कि अगले वर्ष भी ऐसा ही आयोजन देखने को मिले, क्योंकि खरीदारी, स्वाद और मनोरंजन—सभी का संगम एक ही जगह मिलना शहर के लिए एक अनोखा अनुभव रहा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *