गौचर / चमोली।
गौचर मेले में चौथे दिन आयोजित उद्यान गोष्ठी में किसानों की आय बढ़ाने पर दिया जोर
मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायकों के गीतों की रही धूम

गढ़वाल मंडल के ऐतिहासिक 73 वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर के पंडाल में चौथे दिन आयोजित उद्यान गोष्ठी में किसानों की आय दोगुनी करने संबंधी योजनाओं पर बल दिया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेन्द्र नेगी बद्री, उप जिलाधिकारी / मेलाधिकारी सोहन सिंह रांगड़ द्वारा किया गया।
मुख्य उद्यान अधिकारी नितेन्द्र सिंह ने बताया कि किसानों की वर्तमान आय के आकलन का सर्वेक्षण किया जा रहा है और विभाग उन योजनाओं को फोकस कर रहा है, जिससे उनकी आय बढ़ सके। उन्होंने किसानों को मिशन कीवी एवं मिशन सेब की विस्तृत जानकारी किसानों को दी।

गोष्ठी में नितेंद्र सिंह ने दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना की जानकारी देते हुए मशरूम मौन पालन, फलदार पौधों, सब्जियों, जड़ी-बूटियों और व्यावसायिक खेती के लिए विभिन्न प्रजातियों के फूलों के उत्पादन पर बल दिया। इस मौके पर जय बद्री विशाल कला मंच गोपेश्वर द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं गीत द्वारा उद्यानीकरण के लिए किसानों को प्रेरित किया गया।
गोष्ठी में मेला प्रभारी इन्द्रसिंह चौहान, सहायक मुख्य उद्यान अधिकारी डी.एस.काण्डपाल, जिलापंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री, उद्यान निरीक्षक मंजू राणा, सहायक उद्यान अधिकारी मीनाक्षी पालीवाल, सहायक उद्यान नरेन्द्र बिष्ट, वैशाख असवाल, कमल सिंह रावत, सभासद विनोद कनवासी, सभासद गौरव कपूर, जिलापंचायत सदस्य रेखा बिष्ट, साक्षी नेगी, चन्द्रकला, दिव्या भारती, अनिता देवी

सहित किसान सूरज रावत, प्रदीप चौहान, महेन्द्र राणा आदि मौजूद थे। इस मौके पर काश्तकारों ने भी उद्यान विभाग से सवाल पूछे जिसका निराकरण विभाग के अधिकारियों ने उन्हें दिया। मेले में शिरकत करने पहुंचे मेलार्थियों ने भी गोष्ठी के माध्यम से जानकारी प्राप्त की।
वहीं इस मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायकों ने अपने गीतों से धूम मचाई। साहब सिंह रमोला, आकांक्षा रमोला, अनिशा रांगड़, धनराज, सौरभ मैठाणी के गीतों – मै पहाड़ों की रैवासी, तीतर की पांखी गेला रूसला, लेकी जाली पाटी , हिट बीजूली घूमी औला, जैसे कई अन्य बेहतरीन प्रस्तुती पर दर्शक खूब झूमे। इस संध्या के मुख्य अतिथि कर्णप्रयाग के उद्यमी रामकृष्ण भट्ट, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टीका प्रसाद मैखुरी, अधिवक्ता अनुज डिमरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मेलाधिकारी / उप जिलाधिकारी सोहन सिंह रांगड़ द्वारा कमेटी की ओर से अतिथियों का सम्मान किया गया।
मेला मैदान में आयोजित फुटबॉल मैच में सोमवार को गौचर व श्रीनगर गढ़वाल के मध्य खेला गया जिसमें श्रीनगर ने गौचर को 3 . 0 से पराजित कर अगले पड़ाव में प्रवेश कर गया। बालीबाल का प्रथम मैच स्पोर्ट्स हास्टल गोपेश्वर और गौचर हास्टल के मध्य खेला गया जिसमें गौचर 24 – 18 से विजयी रहा।
