बसंतीय नवरात्र में शास्त्री नगर, देहरादून में भव्य शतचंडी यज्ञ का शुभारंभ

खबर शेयर करें

बसंतीय नवरात्र में शास्त्री नगर, देहरादून में भव्य शतचंडी यज्ञ का शुभारंभ
देहरादून।

रौद्र नाम संवत्सर 2083 के पावन बसंतीय नवरात्रों के शुभ अवसर पर माँ रेणुका ज्योतिष केंद्र के मुखिया आचार्य डॉ. शक्ति प्रसाद सेमवाल के तत्वाधान में शास्त्री नगर, देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के निवास स्थान पर संपुट शतचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन प्रारंभ हुआ।
इस धार्मिक अनुष्ठान के प्रथम दिवस पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री  आदित्य कोठारी यजमान के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सप्त आचार्यों द्वारा वैदिक विधि-विधान से शतचंडी यज्ञ संपन्न कराया जा रहा है। प्रथम दिवस की पूजा में आचार्य परिवार के सदस्य—दिनेश उनियाल, डॉ. मनोज भास्कर, मनमोहन बडोनी, मुकेश बहुगुणा, गौरव तिवारी एवं बिपिन थपलियाल—सहित यजमान परिवार ने श्रद्धा और भक्ति भाव से सहभागिता की।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *