ज्योतिर्मठ पुलिस व एसओजी ने 1.65 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

खबर शेयर करें

ज्योतिर्मठ पुलिस व एसओजी ने 1.65 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

ज्योतिर्मठ।

सीमांत जनपद चमोली को नशामुक्त बनाने के संकल्प के तहत चलाए जा रहे अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के नेतृत्व में संचालित “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के अंतर्गत कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में अवैध चरस बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को पुलिस और एसओजी की टीम करछो रोड पर गश्त कर रही थी। क्रेशर से आगे गदेरे के पास दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से कुल 1 किलो 650 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1,65,000 रुपये बताई जा रही है।
आरोपियों की पहचान बीरबल फर्स्वाण (20 वर्ष), निवासी ग्राम पाणा, पो. ईराणी, कोतवाली चमोली
अजब सिंह (49 वर्ष), निवासी ग्राम पाणा, पो. ईराणा, कोतवाली चमोली 550 ग्राम अवैध चरस बरामद।
बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली ज्योतिर्मठ में मु0अ0सं0 08/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
एसपी चमोली ने कहा है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा।
पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद रावत, उपनिरीक्षक सतेन्द्र बुटोला,अपर उपनिरीक्षक भूपेन्द्र
हेड कांस्टेबल किरणपाल, कांस्टेबल दिलबर सिंह,कांस्टेबल सलमान
कांस्टेबल रविकांत आदि मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *