होली पर इमरजेंसी में रखें पूरी तैयारी।एमएस ने दिए अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती के निर्देश

खबर शेयर करें

होली पर इमरजेंसी में रखें पूरी तैयारी।एमएस ने दिए अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती के निर्देश

देहरादून।

आगामी होली पर्व को देखते हुए की इमरजेंसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बृहस्पतिवार को एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने इमरजेंसी में सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी, नेत्र, त्वचा और मेडिसिन विभागों के डॉक्टरों की अतिरिक्त तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागाध्यक्षों (एचओडी) को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

साथ ही इमरजेंसी प्रभारी को भी दवाइयों, स्टाफ और अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि होली के दौरान किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *