राजकीय जूनियर हाईस्कूल सूगी करछुना की छात्रा कुमारी प्रिया नेगी का चयन हुआ साधन सहयोग्याता छात्रवृत्ति परीक्षा में

खबर शेयर करें

CHAMOLI 

राजकीय जूनियर हाईस्कूल सूगी करछुना की छात्रा कुमारी प्रिया नेगी का चयन हुआ साधन सहयोग्याता छात्रवृत्ति परीक्षा में
जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी के अन्तर्गत संचालित राजकीय जूनियर हाईस्कूल सूगी करछुना की छात्रा कु. प्रिया नेगी का चयन साधन सहयोग्याता छात्रवृत्ति परीक्षा में होने पर विद्यालय परिवार सहित अभिभावक संघ ने खुशी जताते हुऐ बालिका को बधाई व शुभकामनाऐं दी गई है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश भट्ट, गाइड टीचर कल्याण सिंह चौधरी, विनोद पुरोहित, जगजीवन सिंह
कनवासी ने खुशी जताते हुऐ कहा कि विगत कई वर्षों से स्कूल के छात्र – छात्रा इन परिक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।
इस अवसर पर एसएमसी के अध्यक्ष विनोद कोहली, ग्राम प्रधान सूगी गडुना श्रीमती विमला देवी बुटोला, करछुना ग्राम प्रधान विक्रम सिंह नेगी, सन्तोष सिंह सहित अभिभावकों ने छात्रा की सफलता पर बधाई देते हुऐ उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *