देहरादून में ऑल-न्यू किआ सेल्टोस का शुभारंभ, सविता कपूर रहीं मुख्य अतिथि

खबर शेयर करें

देहरादून में ऑल-न्यू किआ सेल्टोस का शुभारंभ,

सविता कपूर रहीं मुख्य अतिथि

देहरादून।

किआ इंडिया द्वारा एडमायर व्हील्स प्रा. लि. यमुना कॉलोनी, देहरादून में ऑल-न्यू किआ सेल्टोस का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कैंट विधानसभा, देहरादून (उत्तराखंड) की विधायक श्रीमती सविता कपूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में पंकज वीरभान (एमडी), रणधीर राणा (सीईओ), गौरव अग्रवाल (जीएम), ललित बिष्ट (सेल्स मैनेजर) एवं रविंदर सिंह नेगी (एचआर हेड) सहित डीलरशिप के अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

ऑल-न्यू किआ सेल्टोस अत्याधुनिक तकनीक, उन्नत सुरक्षा सुविधाओं और शानदार परफॉर्मेंस के साथ मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में नए मानक स्थापित करती है। कंपनी प्रतिनिधियों ने वाहन के नए फीचर्स और आधुनिक डिजाइन की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि  सविता कपूर ने कहा कि यहां अच्छी क्वालिटी और नई गाड़ी की शानदार बनावट देखने को मिलती है। उन्होंने शुभ किआ टीम की ईमानदारी और गुणवत्ता आधारित कार्यशैली की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने स्व. हरबंस कपूर जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनका स्मरण किया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *