जोशीमठ चमोली
अधिकांश ग्रामीण इलाकों में अब लगातार हो रही है शराब बंदी
जोशीमठ ज्योर्तिमठ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाला रेगड़ी गांव में ग्राम प्रधान हेमा देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष पवित्रा देवी एवम युवक मंगल दल अध्यक्ष नवीन चंद्र फर्सवाण ने अपने गांव में एक सामूहिक बैठक का आयोजन किया, आपको बता दें कि जिस बैठक में खास कर गांव में हो रहे किसी भी सामाजिक कार्यों में जैसे शादी बारात ,मुंडन संस्कार ,पूजा पाठ, इत्यादि में शराब जैसे नशीले पदार्थ को पीने और पिलाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया, बड़ी बात तो यह है कि जोशीमठ ज्योर्तिमठ ब्लॉक में अब तक दर्जनों गांव आज कल लगातार शराब पीने और पिलाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा चुके, बता दें कि अब रेगड़ी गांव भी शराब मुक्त गांव के रूप में जाने जाएगा बता दें कि अब गांव में हो रहे किसी भी सामाजिक कार्यों में कोई भी व्यक्ति यदि शराब पीता या पिलाता दिखाई देता है तो उस व्यक्ति पर तक़रीबन 50हज़ार रुपए का कठोर दंड लिया जाएगा, इसी कड़ी मे रेगड़ी गांव की महीला मंगल दलों ने अपने गांव में एक नशा मुक्ति अभियान रैली का आयोजन भी किया।
