एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, अफवाहों पर ध्यान न दें: गौरव कुमार जिलाधिकारी चमोली

खबर शेयर करें

चमोली 

एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, अफवाहों पर ध्यान न दें: गौरव कुमार जिलाधिकारी चमोली

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के मध्य उत्पन्न तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर घरेलू गैस (एलपीजी) की आपूर्ति को लेकर फैल रही भ्रामक सूचनाओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी गौरव कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जनपद में गैस आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। बैठक में जिलाधिकारी ने आपूर्ति विभाग एवं गैस एजेंसियों से जनपद में उपलब्ध गैस स्टॉक, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं को हो रही आपूर्ति की विस्तृत जानकारी ली। समीक्षा के दौरान अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में घरेलू गैस (एलपीजी) का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य और सुचारू रूप से संचालित हो रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए कुछ स्थानों पर गैस आपूर्ति को लेकर अनावश्यक अफवाहें फैल रही हैं, किंतु जनपद में गैस आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक संदेशों से सावधान रहें। जिलाधिकारी ने भी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे ‘पैनिक बुकिंग’ से बचें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही गैस रिफिल बुक करें, जिससे सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।उन्होनें नागरिकों से अपील की है कि गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए केवल सरकारी सूचना, आधिकारिक बुलेटिन या संबंधित गैस कंपनियों के अधिकृत पोर्टल पर ही विश्वास करें। उन्होंने आपूर्ति विभाग को निर्देशित किया कि गैस एजेंसियों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए जनपद में एलपीजी की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखी जाए, ताकि प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *