शराब बंदी को लेकर पोखरी में इज्जर गांव की महिला मंगल दल हुई मुखर

खबर शेयर करें

चमोली 

शराब बंदी को लेकर पोखरी में इज्जर गांव की महिला मंगल दल हुई मुखर

पोखरी विकासखंड के ग्राम पंचायत काण्डई खोला के इज्जर गांव की महिला मंगल दल की महिलाएं अब गांव में शराबबंदी को लेकर मुखर हो गयी है।
गांव में महिला मंगल दल अध्यक्ष सरिता देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शादी – विवाह, मुंडन एवं देव कार्यो में शराब परोसने व पीने वालों के खिलाफ अर्थदंड के साथ अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं ने कहा कि गांवों में अवैध शराब का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है, जिससे कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच रहे हैं। साथ ही नई पीढ़ी भी नशे की चपेट में आकर अपना भविष्य खराब कर रही है। इसका सबसे अधिक असर महिलाओं व बच्चो पर पड़ रहा है।
महिलाओं का कहना है कि शराब पीने के बाद लोग खाली बोतलें खेतों और जंगलों में फेंक देते हैं, जिससे कामकाज के दौरान उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार कांच के टुकड़ों से चोट लगने की घटनाएं भी सामने आती हैं। बैठक के बाद महिलाओं ने गांव में जुलूस निकालकर सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराबबंदी का ऐलान किया और चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर पूजा देवी, गीता देवी, रजनी देवी, शशि देवी, गुड्डी देवी, सतेश्वरी देवी, शांति देवी, मीनाक्षी देवी, बैजती देवी, चंद्रा देवी, ऊमा देवी, देवेश्वरी देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *