महिंद्रा ने देहरादून में लॉन्च की दो नई SUV, XEV 9S और XUV 7XO से SUV पोर्टफोलियो मजबूत

खबर शेयर करें

महिंद्रा ने देहरादून में लॉन्च की दो नई SUV, XEV 9S और XUV 7XO से SUV पोर्टफोलियो मजबूत

देहरादून।

देहरादून के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपनी दो नई SUV — प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S और कॉम्पैक्ट SUV XUV 7XO — को लॉन्च किया। इस अवसर पर रायपुर विधानसभा के विधायक उमेश शर्मा काऊ और किसान नेता देवेन्द्र चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रीमियर मोटर्स के एमडी हरीश सूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि XEV 9S एक 7-सीटर प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹19.95 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह SUV एक बार चार्ज करने पर लगभग 500 किलोमीटर की रेंज, 210 किलोवाट की पावर और अत्याधुनिक सेफ्टी फीचर्स जैसे Level-2+ ADAS और 7 एयरबैग के साथ आती है।
वहीं दूसरी ओर, XUV 7XO की शुरुआती कीमत ₹13.66 लाख (एक्स-शोरूम) तय की गई है। यह SUV पेट्रोल और डीज़ल दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगी। इसमें Level-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा और आधुनिक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कंपनी के अनुसार, दोनों मॉडलों की बुकिंग 14 जनवरी 2026 से शुरू होगी, जबकि 23 जनवरी 2026 से चरणबद्ध तरीके से डिलीवरी की जाएगी। महिंद्रा के इन नए मॉडलों के लॉन्च से भारतीय SUV बाजार में प्रतिस्पर्धा और भी तेज होने की उम्मीद है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *