एमडीडीए नोटिस से हड़कंप, 100 परिवारों को 15 दिन में घर खाली करने के आदेश

खबर शेयर करें

एमडीडीए नोटिस से हड़कंप, 100 परिवारों को 15 दिन में घर खाली करने के आदेश

देहरादून।

देहरादून के काठ बंगला बस्ती में एमडीडीए द्वारा भेजे गए नोटिस के बाद लोगों में तनाव बढ़ गया है। प्राधिकरण ने करीब 100 परिवारों को 15 दिनों के भीतर घर खाली करने को कहा है। आदेश के अनुसार सभी पात्र परिवारों का पुनर्वास काठ बंगला स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स में किया जाएगा।

हाईकोर्ट और एनजीटी के निर्देशों के बाद रिस्पना नदी के बाढ़ परिक्षेत्र में अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई तेज हुई है। इसी क्रम में तरला नागल और ढाकपट्टी क्षेत्रों में भी नोटिस जारी हुए हैं।

नोटिस मिलने के बाद बस्ती के लोग बुधवार को नगर निगम पहुंचे और मेयर सौरभ थपलियाल से मुलाकात की। मेयर ने आश्वासन दिया कि वे इस मामले में एमडीडीए अधिकारियों और शहरी विकास मंत्री से बात करेंगे।

सर्वे में कई परिवारों के निर्माण 2016 से पहले के मिले हैं, जिन्हें पुनर्वास का पात्र माना गया है। वहीं कोर्ट के आदेश के अनुसार अवैध संरचनाओं को हटाया जाएगा।
बस्तीवासियों का आरोप है कि सरकार ने चुनाव से पहले संरक्षण का वादा किया था, लेकिन अब अचानक बेदखली के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *