एमडीडीए की टीम ने किए अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

खबर शेयर करें

एमडीडीए की टीम ने किए अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

देहरादून।

मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए हरभजवाला और मेहुवाला माफी क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की।

हरभजवाला पुल क्षेत्र में करीब आठ बीघा भूमि पर की जा रही बिना अनुमति की प्लॉटिंग को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। वहीं तुन्तोवाला रोड, मेहुवाला माफी में चार से पांच बीघा भूमि पर हो रही अवैध प्लॉटिंग पर भी कार्रवाई की गई।

एमडीडीए अधिकारियों के अनुसार दोनों स्थानों पर बिना लेआउट स्वीकृति और आवश्यक अनुमति के प्लॉट काटे जा रहे थे, जो नियमों के खिलाफ पाए गए। कार्रवाई संयुक्त सचिव के आदेश पर प्रवर्तन टीम की मौजूदगी में की गई।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। इससे शहरी नियोजन प्रभावित होता है और आम लोगों की पूंजी जोखिम में पड़ती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जमीन या प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता अवश्य जांचें। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि नियोजित विकास सुनिश्चित करने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *