चमोली
विद्या मंदिर ज्योतिर्मठ के मेधावी छात्र छात्राओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया
-
विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योर्तिमठ मे आज मेधावी छात्र छात्राओं के माताओं को कमला नेहरू सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसमें कमला नेहरू सम्मान से 26 छात्र / छात्राओं के माताओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं के माताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सरस्वती स्तुति, सहित दीप ज्योति का पूजन किया गया। तत्पश्चात विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, अतिथि स्वगत गान, शिवतांडव स्तोत्र, सहित गढ़वाली गीतों का शानदार प्रस्तुतिकरण किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट अभिभावकों के सामने रखी। उन्होंने कहा कि विद्यालय का संचालन से लेकर अभी तक हाईस्कूल में 38 छात्र छात्राओं ने उत्तराखंड की वरीयता सूची में अपना स्थान बनाया, और इंटर मीडिएट में 26 छात्र / छात्राओं ने उत्तराखंड की वरीयता सूची में स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय से अध्ययनरत छात्र / छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा सरकारी विद्यालयों की तुलना में विद्या भारती से संबद्धता स्कूल समाज में दशा और दिशा बदल रहे है। विधालय में अटल टैंकरिंग अत्याधुनिक प्रयोगशाला में छात्र छात्राएं उत्कृष्ट काम कर रहे है। दो छात्र को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने के साथ गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने का मौका मिला है। उन्होंने कहा खेलकूद में भी छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय फलक पर अपना और विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस साल 26 छात्र – छात्राओं के माताओं को कमला नेहरू पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। जिनको एक हजार रुपए का चेक और प्रशस्ति
प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह दिया गया।
बतौर मुख्य अतिथि ऋषि प्रसाद सती उपाध्यक्ष बीकेटीसी ने कहा कि विद्या भारती सनातन संस्कृति अनुशासन और संस्कारों की पाठशाला है।उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की तारीफ करते हुऐ कहा कि विद्यालय प्रबंधन पठन पाठन के साथ खेल कूद,सहित अन्य क्षेत्र में छात्र छात्राओं का बहुआयामी विकास कर रहा है,और जब की ज्योर्तिमठ मे विद्यालयों से अच्छे परिणाम की उपेक्षा होती है तो विद्या मंदिर हमेशा अग्रणी रहता है। विशिष्ट अतिथि मनोज बर्त्वाल मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक जोशीमठ द्वारा विद्यालय के चौमुखी विकास पर प्रशंसा व्यक्त करते हुऐ विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिऐ विद्यालय परिवार को बधाई दी।
कार्यक्रम अध्यक्ष सेवा सिंह मुख्य प्रबंधक गुरुद्वारा श्री हेमकुंठ द्वारा विद्यालय के द्वारा मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रस्तुत शारीरिक सांस्कृतिक बौद्धिक के बहुआयामी कार्यक्रमों को छात्र विकास की कार्यक्रमों का आधार बताया।
प्रकाश पवार के सुंदर संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्राओं की मात्राओं को कमला नेहरू पुरस्कार की सम्मानित करने के साथ-साथ टेबल टेनिस में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के सम्मान के साथ अपने इनोवेटिव आइडिया के साथ आईआईटी दिल्ली में प्रतिभा करने वाले अभिनव भंडारी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य सहित अभिभावक एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे ।
