गौचर
नगर क्षेत्र गौचर के वार्डों में पुष्प वर्षा से मां अनुसूया डोली का हो रहा स्वागत
शिरोमणि माता अनुसूया देवी खल्ला गांव की रथ डोली इन दिनों नगरपालिका क्षेत्र गौचर में भ्रमण कर रही है। देवी डोली का नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जा रहा है। श्रद्धालुजन देवी के दर्शन कर देवी मां अनुसूया को पुष्प अक्षत के साथ भेंट इत्यादि चढ़ावा देकर मनौतियां मांग रहे हैं।

नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 06 में गोविंद सिंह गुसाईं के निवास स्थान पर वृहस्पति बार को रात्रि विश्राम के बाद देवी मां शुक्रवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में घर घर जाकर अपनी धियाणियों तथा श्रद्धालुओं की कुशल क्षेम पूछ कर अपना दर्शन दिया। देवी भक्तों ने भी देवी मां के जयकारे, पुष्प वर्षा और श्रद्धा पूर्वक भेंट चढ़वा कर विधिवत पूजा अर्चना की गई। इस दौरान देवी मां के पाश्र्व और ऐरवालों के नृत्य देखने को भी दर्शकों में भारी उत्साह बना रहा।
क्षेत्रवासियों ने देवी मां अनुसूया से क्षेत्र की खुशहाली और सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवी मां शनिवार को नगर क्षेत्र के पनाई गांव का भ्रमण कर कर श्रद्धालुओं को अपना दर्शन दे रही है।
