हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में शामिल हुए सांसद अनुराग ठाकुर, श्री गंगा सभा ने किया पारंपरिक सम्मान

खबर शेयर करें

हरिद्वार 

हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में शामिल हुए सांसद अनुराग ठाकुर, श्री गंगा सभा ने किया पारंपरिक सम्मान

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद अनुराग ठाकुर ने धर्मनगरी हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर सायंकालीन गंगा आरती में सहभागिता की। वैदिक मंत्रोच्चार और दिव्य वातावरण के बीच उन्होंने माँ गंगा की आराधना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर श्री गंगा सभा द्वारा उन्हें गंगाजली, प्रसाद एवं चुनरी भेंट कर विधिवत स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

गंगा आरती के दौरान श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, स्वागत मंत्री डॉ. सिद्धार्थ चक्रपाणि, सचिव शैलेश गौतम, सचिव वीरेंद्र कौशिक, सचिव उज्ज्वल पंडित सहित सदस्य अभय त्रिपाठी एवं अन्य तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे। सभी ने अनुराग ठाकुर का पारंपरिक रूप से स्वागत करते हुए धर्मनगरी की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं से उन्हें अवगत कराया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *