Chamoli
नगरपालिका गौचर ने मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

77वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका सभागार गौचर में अध्यक्ष संदीप नेगी की अध्यक्षता में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गौचर की अध्यक्षता एवं समस्त सभासदगणो की उपस्थिति में मेधावी छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत कर धूमधाम से मनाया गया।
अध्यक्ष संदीप नेगी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा मेधावी छात्र/छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया। साथ ही अध्यक्ष एवं समस्त सभासदगणों द्वारा विद्यालयों में अध्ययनरत निराश्रित छात्र/ छात्राओं को पुरस्कार वितरीत किया गया एवं नगर क्षेत्र गौचर के वार्ड न 05 में स्वस्थता अभियान चलाया गया ।

इस अवसर पर पालिका परिषद के पार्षद पूनम रावत, ममता देवी, विनीत रावत, विनोद सिंह कनवासी के अलावा जगदीश सिंह कनवासी अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी गौचर, मुकेश नेगी पूर्व पालिका अध्यक्ष, महाराज सिंह लिंगवाल पूर्व पालिका अध्यक्ष, श्रीमती रजनी लिंगवाल अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी, राकेश लिंगवाल अध्यक्ष व्यापार मंडल गौचर, सूबेदार जीत सिंह बिष्ट संरक्षक नगर कांग्रेस कमेटी, लीला रावत पूर्व सभासद , मनोज नेगी पूर्व पालिका सभासद, शिवलाल भारती , मदन लाल टमटा, गजपाल सिंह नेगी, अनिता चौहान, उपासना बिष्ट, महावीर सिंह नेगी, बीरेंद्र सिंह राणा, हरीश नयाल सामाजिक कार्यकर्ता, केएस असवाल पत्रकार, रोशन सिंह पुंडीर कर निरीक्षक, राजीव सिंह चौहान अवर अभियंता आदि निकाय कर्मी उपस्थित रहे।
