नशे को ना, खेल को हां” थीम पर खेल प्रतियोगिता में नीलकंठ हाउस का दबदबा

खबर शेयर करें

नशे को ना, खेल को हां” थीम पर खेल प्रतियोगिता में नीलकंठ हाउस का दबदबा

देहरादून।

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में चल रही चार दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता 2025-26 के दूसरे दिन खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। “नशे को ना और खेल को हां” थीम के तहत आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और गोला फेंक में भाग लिया।
बॉलीबॉल के महिला और पुरुष दोनों वर्गों में नीलकंठ हाउस विजेता रहा, जबकि महिला वर्ग में नंदा देवी और पुरुष वर्ग में त्रिशूल हाउस रनरअप रहे। बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स में पंचाचूली हाउस और पुरुष डबल्स में नंदा देवी हाउस ने जीत दर्ज की। महिला सिंगल्स में नीलकंठ तथा डबल्स में पंचाचूली हाउस विजेता रहे। कबड्डी के महिला व पुरुष दोनों वर्गों में नीलकंठ हाउस ने बाजी मारी। टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में पंचाचूली और महिला वर्ग में नीलकंठ हाउस विजेता रहा, जबकि गोला फेंक में नंदा देवी हाउस ने दोनों वर्गों में जीत हासिल की।
कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक अभियोजन गिरीश पंचोली मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और युवाओं को नशे व मोबाइल गेम्स से दूर रहकर खेलों को अपनाना चाहिए।
प्रतियोगिता में लगभग 1500 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं और इसका समापन 12 मार्च को होगा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *