नर्सिंग एकता मंच ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

खबर शेयर करें

नर्सिंग एकता मंच ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

 

देहरादून।

वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का धरना मंगलवार को 47वें दिन भी जारी रहा। मंच ने कहा कि इस बीच आंदोलनकारियों और सरकार के बीच बातचीत भी हुई, जिसमें सरकार की ओर से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने और हित में निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया।

मंगलवार को नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले एकता विहार स्थित धरना स्थल पर नर्सिंग बेरोजगारों का धरना 47वें दिन भी जारी रहा। मंच ने सरकार को एक सप्ताह का समय देते हुए साफ कहा कि यदि इस अवधि में उनकी जायज़ मांगों पर स्पष्ट और ठोस फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि इसके बाद होने वाले उग्र आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

धरना स्थल में नवल पुंडीर, विकास पुंडीर, राजेंद्र कुकरेती, अनिल रमोला, प्रवेश रावत, मुकेश रमोला, प्रीति सिंह, भास्कर, शिरा बंधानी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर आंदोलन को समर्थन दिया और सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *