विकासखंड पोखरी में पांचों न्याय पंचायत के दूसरे चरण के तहत 57 प्रधानों व 333 पंचायत सदस्यों को दिलाई गई शपथ

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली।

विकासखंड पोखरी में पांचों न्याय पंचायत के दूसरे चरण के तहत 57 प्रधानों व 333 पंचायत सदस्यों को दिलाई गई शपथ
विकास खंड की पाँचों न्याय पंचायतों—किमोठा, थालाबैड़, पोखरी, बमोथ और गिरसा—में दूसरे चरण के तहत 57 ग्राम पंचायत प्रधानों और 333 वार्ड सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। यह शपथ शासन द्वारा निर्धारित अधिकारियों के द्वारा दिलाई गई।


इससे पहले चरण में 16 ग्राम पंचायतों के प्रधान और वार्ड सदस्य शपथ ग्रहण कर चुके थे। वार्ड सदस्यों के निर्वाचित न होने और कोरम पूरा न होने के कारण दूसरे चरण की 57 ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण प्रक्रिया लंबित थी। अब वार्ड सदस्यों के चुनाव पूर्ण होने और कोरम पूरा होने के बाद आज शपथ ग्रहण सम्पन्न हुआ।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम की निगरानी खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी और एडीओ पंचायत प्रदीप नेगी ने की।
किमोठा न्याय पंचायत में सहायक कृषि अधिकारी राजेश चमियाल, थालाबैड़ न्याय पंचायत में एडीओ कोऑपरेटिव वीरेंद्र शाह, पोखरी न्याय पंचायत में सहायक खंड विकास अधिकारी देवेंद्र खंडूरी, गिरसा न्याय पंचायत में एडीओ समाज कल्याण देवेंद्र पंवार, तथा बमोथ न्याय पंचायत में सहायक उद्यान अधिकारी इंद्रजीत टम्टा ने संबंधित न्याय पंचायतों के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधानों और वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बमोथ न्याय पंचायत केन्द्र मुख्यालय में हुऐ शपथ ग्रहण समारोह में खाल की प्रधान हेमलता, सरमोला की मनोहारी देवी, सूगी की विमला देवी, सेमी ग्वाड़ की काजल, कुमेड़ा के सुखदेव सिंह, करछुना के विक्रम सिंह सहित 43 पंचायत सदस्यों को जेष्ठ उद्यान निरीक्षक / नोडल अधिकारी इन्द्र जीत टम्टा द्वारा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बमोथ अर्चना चौधरी की मौजूदगी में शपथ दिलाई गई। तथा नव निर्वाचित सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *