Chamoli
*रेलवे प्रभावित रानों गांववासियों के धरना प्रदर्शन के बाद वार्ता को गांव पहुंचे रेलवे लाइन निर्माण की कार्यदाई संस्था के अधिकारी*

रेलवे प्रभावित रानों गांववासियों द्वारा 13 सूत्रीय मांगों को लेकर किये गये धरना प्रदर्शन और काम रोकने के बाद रेलवे लाइन निर्माण की कार्यदाई संस्था कम्पनीयों के अधिकारी व कर्मचारी गांव वालों से वार्ता करने के लिऐ गांव पहुंचे।
पंचायत भवन रानों में रेलवे निर्माणदायी संस्था व रेलवे विकास निगम के कर्मचारियों और रानौ के ग्रामीणों के बीच हुई वार्ता में सर्वप्रथम ग्रामवासियों द्वारा अपना नौ सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए समस्याओं का निराकरण बीस दिनों के अंदर किये जाने की बात कही गई।
ग्रामीणों का कहना है कि उनकी नौ सूत्रीय मांगों पर 20 दिनों के भीतर यदि कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे 21 वें दिन से आंदोलन को पुनः प्रारंभ कर देंगे। ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में नदी तट पर शिवालय का निर्माण, नदी के किनारे रानों वाले भूस्खलन क्षेत्र में निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार को रावल मंदिर तक बनाया जाए, रेलवे टनल निर्माण के दौरान हुऐ भारी विस्फोट से हुऐ नुकसान का क्षतिपूर्ति का मुआवजा शीघ्र देना, खेल मैदान का विस्तारीकरण करवाना, मैदान तक जाने वाले संपर्क मार्ग का शीघ्र निर्माण करना, मोटर पुल से रानों गांव तक पथ प्रकाश की व्यवस्था करना, पुल से गांव तक की सड़क पर प्रतिदिन जल छिड़काव करना, और रेलवे विकास निगम द्वारा अधिकृत अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा, विस्फोट से हुई क्षतिपूर्ति का बीस साल तक बीमा करवाना,

विस्फोट से गांव के जल स्रोतों की क्षति से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से पेयजल की व्यवस्था करवाना आदि प्रमुख मांगे रखी गई है।
इस अवसर पर बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला, ग्राम प्रधान कल्पेश्वरी भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशा भंडारी, राजेंद्र भंडारी, वीरेंद्र भंडारी, गजेंद्र भंडारी, विनोद भंडारी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
