गौचर / चमोली
*फार्मेसी अधिकारी ने अपने पुत्र के जन्म दिन पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गौचर में 70 से अधिक मरीजों की ओपीडी जमा कर निशुल्क सेवा उपलब्ध कराई*
जनपद चमोली के नगरपालिका क्षेत्र गौचर में अवस्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत फार्मेसी अधिकारी प्रदीप रावत ने अपने पुत्र अक्षत रावत के जन्म दिन पर 70 से अधिक मरीजों की ओपीडी/ आईपीडी शुल्क जमा कर निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई है।
पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, गो सेवा आयोग के प्रदेश सदस्य अनिल नेगी, समाजसेवी आशीष पन्त, दर्शन कंडारी, कैलाश केडियाल, पूर्व सांसद प्रतिनिधि नवीन टाकुली, दलवीर कनवासी सभासद विनोद कनवासी आदि ने बालक अक्षत रावत को शुभकामनाएं देते हुऐ इस कार्य की सराहना की और कहा कि फार्मेसी अधिकारी प्रदीप रावत द्वारा समय – समय पर अपनी ओर से मरीजों से लिया जाने वाला ओपीडी / आईपीडी शुल्क जमा करा कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती रही है।
