उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य स्थापना रजत जयंती सप्ताह के अन्तर्गत कोषागार चमोली द्वारा सदर कोषागार गोपेश्वर के अधीनस्थ आहरण वितरण

खबर शेयर करें

चमोली,

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य स्थापना रजत जयंती सप्ताह के अन्तर्गत कोषागार चमोली द्वारा सदर कोषागार गोपेश्वर के अधीनस्थ आहरण वितरण अधिकारियों/कर्मचारियों/पेंशनरों को डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने।

पेंशन/पारिवारिक पेंशन स्वीकृति में आने वाली व्यावहारिक कठिनाईयों एवं परेशानियों को दूर करने, आयकर सम्बन्धी जानकारी के साथ-साथ साईबर क्राइम/ धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी प्रदान किये जाने हेतु एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में श्री प्रमोद आर्य,
शाखा प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक गोपेश्वर, श्री पंकज गुप्ता सेवा प्रबन्धक, भारतीय स्टेट बैंक गोपेश्वर व साईबर सेल है0 कांस्टेबल अंकित पोखरियाल व कांस्टेबल श्री राजेन्द्र सिंह रावत के द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों/पेंशनरों को साईबर क्राईम व धोखाधडी से बचाव के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

 

साथ ही इस अवसर पर श्री राजीव कान्त, कोषाधिकारी चमोली व सहायक कोषाधिकारी श्री सुरेन्द्र वर्मा के द्वारा ऑनलाइन आई0एफ0एम0एस0 संचालन व डिजिटल जीवन प्रमाण के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। श्री देवेन्द्र गौड, लेखाकार के द्वारा कर्मचारी जी0पी0एफ0 भुगतान की वर्तमान व्यवस्था ,जी0पी0एफ0 मिलान, जी0पी0एफ0 ऑथोरिटी, जी0पी0एफ0 90 व 10 प्रतिशत भुगतान के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

 

उक्त शिविर में जनपद के विभिन्न विभागों के लगभग 80 अधिकारियों एवं कर्मचारियों साथ-साथ पेंशनरों द्वारा प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण में कोषाधिकारी राजीव कान्त, सहायक कोषाधिकारी  सुरेन्द्र वर्मा,  विनोद कुमार, लेखाकार  देवेन्द्र गौड,  बिपिन पुरोहित,  महादीप नैनवाल,  ललित कुमार  मोबिन अहमद इत्यादि मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *