गौचर / चमोली
तहसील दिवस के अवसर पर जिलासू में बमोथ से प्रधान पति प्रीतम ठाकुर ने समस्याओं के निराकरण हेतु जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
विकासखंड पोखरी के उप तहसील जिलासू गांव में तहसील दिवस के अवसर पर बमोथ गांव सहित स्थानीय विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुऐ समस्याओं के निराकरण किये जाने की मांग की है।
जिलाधिकारी को सौंपे गये ज्ञापन में ग्राम प्रधान बमोथ रूचि ठाकुर के पति प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा है कि गांव से होकर गुजर रही पीएमजीएसवाई पोखरी की सरमोला – रानों भट्टनगर गौचर सम्पर्क मोटर मार्ग पर घटिया डामरीकरण का कार्य हो रहा है। जो उखड़ने लगा है। रेलवे लाइन में हुऐ सुरंग निर्माण से गांव के पौराणिक पेयजल स्रोत का पानी घट गया है। जिससे गर्मियों में पेयजल संकट उत्पन्न हो सकता है। लिहाजा लिपट पेयजल योजना बनाई जाय, बंदरों, सूअरों से हो रहे खेती बागवानी के नुक्सान पर अंकुश लगाया जाय, सिंचाई की अव्यस्थित समस्या, तथा सम्पर्क मोटर मार्ग पर लगे कचरे को हटाने के लिए कचरा वाहन की व्यवस्था आदि का निराकरण किये जाने की मांग की गई है।
