एनएसएस शिविर के द्वितीय दिवस स्वयं सेवियों ने विभिन्न विषयों पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की*

खबर शेयर करें

 

चमोली।
*एनएसएस शिविर के द्वितीय दिवस स्वयं सेवियों ने विभिन्न विषयों पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की*

राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में राजकीय पालीटेक्निक गौचर के स्वंय सेवियों ने द्वितीय दिवस विभिन्न विषयों पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित कर स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई की गई।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंदरखंड में आयोजित एन. एस. एस. के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस स्वयं सेवियों द्वारा प्रातः विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चला कर परिसर को स्वच्छ बनाया गया। तत्पश्चात “स्वस्थ शरीर–स्वस्थ मस्तिष्क” विषय पर योग एवं प्राणायाम सत्र आयोजित किया गया। इसके बाद बंदरखंड गांव स्थित रावल देवता मंदिर एवं मां कालिंका देवी मंदिर के परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम व्याख्याता (English & Communication Skill) श्रीमती पूनम असवाल जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डी. पी. पुरोहित ने स्वच्छ भारत अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छता को नागरिक कर्तव्य बताया।
सांयकालीन सत्र में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास हेतु विभिन्न विषयों पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिनमें स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्रनिर्माण से संबंधित विषय शामिल थे। जिसमें प्रतिभागियों द्वारा उत्साहपूर्वक अपने विचार प्रस्तुत किये गये।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *