औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले के तीसरे दिन कृषि विभाग द्वारा कृषकों को शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की विभिन्न जानकारी दी गई*

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली। 
*औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले के तीसरे दिन कृषि विभाग द्वारा कृषकों को शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की विभिन्न जानकारी दी गई*

जनपद चमोली के गौचर में आयोजित 73 वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर में तीसरे दिन कृषि विभाग द्वारा कृषि संगोष्ठी में कृषकों को भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
गोष्ठी में सर्वप्रथम एकीकृत कृषि से सम्बन्धित नुक्कड़ नाटक ” अपणी पूगंड़ी तै स्वर्ग बणावा तब होलू विकास अपणा उत्तराखंड कू” प्रस्तुत किया गया। गोष्ठी को अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उप जिलाधिकारी / मेलाधिकारी सोहन सिंह रांगड़ व नगरपालिका गौचर के पूर्व उपाध्यक्ष जयकृत बिष्ट ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी अश्विनी गौतम ने बताया कि सभी कृषकों को कृषि यंत्र भारी छूट पर उपलब्ध कराये जा रहें हैं। सभी कृषकों को विभाग की इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित मिशन मिलेट योजना, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मनसा योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना की विस्तृत जानकारी कृषकों को दी।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि शैलेन्द्र सिंह नेगी ( ब्रद्री ) ने सभी कृषकों से सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालदम से आये विशेषज्ञ हिना कौसर एवं दीप्ति कोठारी ने बीज खाद एवं दवाइयों के बारे में कृषकों को जानकारी दी। गोष्ठी को एडीएम विवेक प्रकाश, मेलाधिकारी/ उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड़, जयकृत बिष्ट ने भी सम्बोधित किया।
हरीश थपलियाल के सफल संचालन में हुई इस गोष्ठी में सहायक कृषि अधिकारी राजन गुसांई, सहायक कृषि अधिकारी शिव प्रसाद गौड़, सहायक कृषि अधिकारी हर्ष बालियान, ऋषभ बहुगुणा के अलावा दिनेश रावत, अरुण नेगी, दर्शन कण्डारी, महेंद्र सिंह राणा, वीरेन्द्र सिंह नेगी, धन सिंह नेगी, दलवीर कनवासी, ईश्वरी मैखुरी सहित कई जनप्रतिनिधि तथा कृषक काश्तकारों ने प्रतिभाग किया वहीं मेले में आये मेलार्थियों ने भी कृषि विभाग द्वारा कृषि पर आधारित भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *