कुलसारी मे निशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

खबर शेयर करें

कुलसारी मे निशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

थराली/ चमोली 

“पहली सेवा गांव में” थीम के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुलसारी के सामुदायिक भवन में डॉ आयुषी बिष्ट मानसिक रोग विशेषज्ञ एमबीबीएस एमडी मनोचिकित्सा विभाग सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा द्वारा निशुल्क मानसिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान अनिता भंडारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर मे मानसिक तनाव, अवसाद,नींद/ भय की कमी, आत्मविश्वास की कमी, सर में भारीपन,तनाव, उदासी,माइग्रेन,मिर्गी, बार-बार बेहोश होना, ज्यादा बोलना,शक करना, गुमशुदा रहना,खुद में बड़ बड़ाना, बार-बार एक ही विचार का मन में आना, बुजुर्गों में मानसिक कमजोरी, व्यवहार परिवर्तन, नशे की लत और दुष्प्रभाव के 65 रोगियों का इलाज कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया। और डॉक्टर आयुषी बिष्ट ने मरीजों की काउंसलिंग कर उन्हें उचित उपचार सलाह दी गई। इस मौके पर डॉक्टर गुरमीत कौर, व्यापार संघ अध्यक्ष महिपाल भंडारी, गजपाल सिंह भंडारी,पूर्व प्रधान मनीष सती, राजेंद्र सिंह खत्री,कैलाश चंदोला,शशि बाला, कुंती देवी, सरिता देवी आदि मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *