देहरादून
उत्तरांचल_यूनिवर्सिटी_प्रेमनगर, देहरादून में दिनांक 12 फरवरी, 2026 से 14 फरवरी, 2026 तक तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह चित्र प्रदर्शनी विभिन्न राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर आधारित होगी, जिनमें राष्ट्रीय,महिला दिवस राष्ट्रीय_विज्ञान दिवस रोजगार शिक्षा एक भारत श्रेष्ठ भारत विकसित भारत कौशल_विकास तथा विकसित भारत गारंटी आजीविका मिशन प्रमुख हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनमानस, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों एवं सामाजिक सरोकारों से अवगत कराया जाएगा।

इस तीन दिवसीय आयोजन के दौरान विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता, चित्रकला, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी एवं अन्य रचनात्मक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे छात्रों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच, कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहन मिल सके।
इसी क्रम में आज दिनांक 10 फरवरी, 2026 को देहरादून में कार्यक्रम से संबंधित एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून के अधिकारियों कार्यक्रम प्रभारी एन.एस. नयाल द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य, विषय-वस्तु एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी सभी पत्रकार बंधुओं को प्रदान की गई तथा कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं कवरेज हेतु मीडिया सहयोग का आग्रह किया गया।

यह तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी न केवल सूचना एवं जनजागरूकता का सशक्त माध्यम बनेगी, बल्कि महिला सशक्तिकरण, विज्ञान, शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास एवं विकसित भारत की परिकल्पना को जन-जन तक पहुँचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पत्रकार वार्ता में विभाग की ओर से प्रशासनिक अधिकारी श्री धर्मपाल, गोपेश सिंह, आनंद सिंह, हेमंत कुमार,रतन सिंह,आजाद सिंह राणा सम्मिलित हुए।
