पन्नेश्वर महादेव मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान का भी प्रतीक है।

खबर शेयर करें

गोचर ( चमोली)

उत्तराखंड के चमोली जनपद के गोचर में स्थित पन्नेश्वर महादेव मंदिर आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। प्राकृतिक सुंदरता के बीच स्थित यह प्राचीन शिवालय श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखने को मिली बड़ी संख्या में श्रद्धालु जिला अभिषेक करने के लिए मंदिर में पहुंचे।

जनपद चमोली के गोचर में स्थित पन्नेश्वर महादेव मंदिर को सिद्ध पीठ के रूप में जाना जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन मास और महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां दूर-दूर से श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।
मंदिर परिसर चारों ओर से प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा हुआ है, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है। विशेष पर्वों पर यहां भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है।

पन्नेश्वर महादेव मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान का भी प्रतीक है।

 


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *