चारधाम यात्रा 2026 की तैयारी शुरू, ऋषिकेश में पहली हाईलेवल बैठक

खबर शेयर करें

चारधाम यात्रा 2026 की तैयारी शुरू, ऋषिकेश में पहली हाईलेवल बैठक

ऋषिकेश 

चारधाम यात्रा 2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप में गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय और आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप की अध्यक्षता में पहली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में चारधाम यात्रा से जुड़े सभी जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पिछली यात्राओं के अनुभवों के आधार पर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
यात्रा मार्गों की स्थिति, सड़क-पुल मरम्मत, स्वास्थ्य सेवाएं, एंबुलेंस, पेयजल, शौचालय, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा 2026 में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *