गौचर / चमोली।
राबाइका गौचर की 8 वीं छात्रा कु.पावनी ने राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर जनपद का नाम रोशन किया
पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर में अध्ययनरत कक्षा 8 वीं की छात्रा कु. पावनी ने 69 वीं राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर विद्यालय परिवार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त की। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व विद्यालय प्रबंधन समिति के लोगो ने कहा कि बालिका पावनी ने अंडर – 14 की वालीबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड प्रदेश की ओर से प्रतिभाग कर जनपद चमोली का नाम रोशन किया है।
बालिका की इस उपलब्धि में खेल शिक्षिका ममता पंवार जो कि स्वयं भी राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल खिलाड़ी रही है, का महत्वपूर्ण निर्देशन एवं योगदान रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं शिक्षक शिक्षकों ने विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन करने पर हर्ष व्यक्त किया, एवं छात्रा के उज्जवल भविष्य के लिए सदैव हर संभव सहायता प्रदान करने का निश्चय किया गया। विद्यालय के शिक्षक भगवती सिंह रावत व प्रबंधन समिति अध्यक्ष काजल भंडारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र बिजराकोट की इस बालिका की उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्होंने बालिका पावनी सहित उसके पिता सुरेन्द्र लाल और माता सर्वेश्वरी देवी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुऐ बालिका के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
