राइका बरतोली के बच्चों ने रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण व कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

खबर शेयर करें

Chamoli 

राइका बरतोली के बच्चों ने रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण व कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

विकासखंड कर्णप्रयाग के अन्तर्गत रानीगढ़ पट्टी में संचालित राजकीय इंटर कॉलेज बरतोली के बच्चों ने रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण की बेसिक शिक्षा में भाग लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक शशिभूषण नौटियाल व प्रधानाचार्य ने रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कर्ताओं की टीम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

वहीं दूसरी ओर विद्यालय में आयोजित कौशलम ग्रैंड फिनाले एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा आयुर्वेदिक सामग्री बनाई गई, जिसमें कंडाली की नमकीन को अभिभावकों द्वारा खूब सराहा गया।

प्रधानाचार्य  अनिता मंमगाई की दिशा निर्देशन में मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त अध्यापक, मौजूदा शिक्षक – शिक्षिकाओं सहित अभिभावक – शिक्षक संघ अध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट द्वारा छात्र/ छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में अपने कैरियर को बनाने के सुझाव दिये गये। इस मौके पर नगर पालिका परिषद गौचर के पूर्व अध्यक्ष मुकेश नेगी, कांग्रेस कार्यकर्ता अजय किशोर भंडारी ने भी छात्र छात्राओं को पारितोषिक दिया गया।

शिक्षक बलवन्त सिंह बिष्ट के सफल संचालन में हुऐ इस कार्यक्रम में शिक्षिका कुसुम कंडवाल, प्रियंका नेगी, राजेश्वरी कोहली, चन्दा सोनियाल, स्वेता धम्मन, शिक्षक सुखदेव चौधरी, योगेश बिष्ट, शशि भूषण नौटियाल, सीमा नेगी, सुरेन्द्र बिष्ट, शेलेश बिष्ट आदि शिक्षणेत्तर कर्मचारी व अभिभावक मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *