विद्यालय शिक्षा उत्तराखंड से राजेंद्र सिंह रुक्मणी को मिला सड़क सुरक्षा उत्कृष्ट पुरुस्कार

खबर शेयर करें

विद्यालय शिक्षा उत्तराखंड से राजेंद्र सिंह रुक्मणी को मिला सड़क सुरक्षा उत्कृष्ट पुरुस्कार

देहरादून ।‌

परिवहन विभाग उत्तराखण्ड द्वारा वर्ष 2024 में सड़क सुरक्षा पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों हेतु सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता पुरुस्कार प्रदान करने हेतु आवेदन मांगे गये थे जिसमें राज्य के दस व्यक्तियों को यह पुरुस्कार प्रदान करने की घोषणा की गयी । जिसमें उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा विभाग से राजेन्द्र सिंह रुक्मणी सहायक अध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरासूत नरेंद्र नगर का चयन हुआ । राजेन्द्र सिंह रुक्मणी द्वारा उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा विभाग और एससीईआरटी के सानिध्य में 2020 से सड़क सुरक्षा पर निःशुल्क जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, यह अभियान इनके द्वारा विकासखंड भिलंगना टिहरी गढ़वाल से प्रारम्भ किया गया था और वर्तमान में विकास खंड नरेंद्र नगर टिहरी गढ़वाल और विकास खंड कालसी देहरादून के समस्त विद्यालय के बच्चों और जनमानस लिए चलाया जा रहा रहा है, इनके द्वारा समय समय पर विभिन्न एनजीओ, कंप्यूटर सेंटर, कोचिंग सेंटर, सत्संग भवन आदि के बच्चों और अन्य जनमानस को सड़क सुरक्षा की शिक्षा निःशुल्क प्रदान की जा रही है । राजेंद्र सिंह रुक्मणी द्वारा सड़क सुरक्षा शिक्षा का निःशुल्क जनजागरूकता अभियान संचालित करने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्ष 2024 का उत्तराखंड सड़क सुरक्षा का उत्कृष्टता पुरुस्कार प्रदान किया गया । कार्यक्रम सचिवालय में आयोजित किया गया, कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन, सचिव शैलेश बगोली, बृजेश कुमार संत, वी षणमुगम, अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन, अपर सचिव रीना जोशी, अपर आयुक्त एसके सिंह एवं संयुक्त आयुक्त व अध्यक्ष लीड एंजेसी राजीव मेहरा, सहायक निदेशक सड़क सुरक्षा अमृता जयसवाल आदि उपस्थित थे ।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *