नगर व्यापार मंडल गौचर के चुनाव में राकेश लिंगवाल तीसरी बार अध्यक्ष बने, महामंत्री पद पर प्रदीप चौहान हुऐ निर्वाचित

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली।

नगर व्यापार मंडल गौचर के चुनाव में राकेश लिंगवाल तीसरी बार अध्यक्ष बने, महामंत्री पद पर प्रदीप चौहान हुऐ निर्वाचित
व्यापार मंडल गौचर के संपन्न हुऐ चुनाव में पूर्व अध्यक्ष राकेश लिंगवाल तीसरी बार पुनः सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किये गये।
व्यापार मंडल चमोली के जिला अध्यक्ष सुनील पंवार व संरक्षक विजय प्रसाद डिमरी की दिशा निर्देशन में हुऐ इस चुनाव में नगर व्यापार मंडल महामंत्री के पद पर प्रदीप चौहान, कोषाध्यक्ष पद पर भूपेन्द्र सिंह नेगी भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुऐ। नव निर्वाचित नगर मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने कहा कि नगर क्षेत्र के व्यापारियों ने जो विश्वास लगातार उन पर जताया हैं वे सभी व्यापारियों को साथ लेकर उनके विश्वास को बनाऐ रखने का भरसक कोशिश करेंगे। इस अवसर पर सभी व्यापारियों द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बैठक में प्रकाश चन्द्र सेमवाल, दिनेश नेगी, मदन लाल टम्टा, खुशाल सिंह, संदीप बिष्ट, प्रदीप सिंह बाला जी,महताव अली, विपिन सिंह, रविन्द्र बिष्ट आदि व्यापारी बन्धु मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *