चमोली
*युवा आपदा प्रशिक्षण शिविर में महाविद्यालय कर्णप्रयाग के रोवर्स ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन*
भारत स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण केन्द्र भोपाल पानी (देहरादून) में 28 जनवरी से 03 फरवरी तक युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
इस साप्ताहिक प्रशिक्षण शिविर में राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों के साथ ही महाविद्यालय कर्णप्रयाग के चार रोवर्स – आयुष, आदित्य, आयुष्मान व जगदीश ने सक्रिय सहभागिता करते हुऐ यह प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
प्रशिक्षण के दौरान स्वयं सेवकों को आपदा की परिभाषा, प्रकार, जोखिम संवेदनशीलता, आपदा प्रबंधन की अवधारणा, रोकथाम, शयन तैयारी प्रतिक्रिया, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई, साथ ही प्राथमिक उपचार, बेसिक लाइफ सपोर्ट सीपीआर, हृदयाघात, रक्तस्राव , जलने एवं दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की प्रारंभिक देखभाल का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
यह प्रशिक्षण एसडीआरएफ के अनुभवी प्रशिक्षक मनीष उनियाल एवं सुमित तोमर, अग्नि शमन विभाग से संदीप यादव,एल एफ एम कुमारी रश्मि रतूड़ी तथा डब्लू एफ एम श्रीमती अंजलि डबराल द्वारा दिया गया। जबकि चिकित्सा संबंधी प्रशिक्षण डॉ पिंगले द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आपदा की स्थिति में सक्षम , प्रशिक्षित एवं जिम्मेदारी स्वयं सेवक के रूप तैयार करना रहा है। ताकि वे समाज व राष्ट्र की सेवा में प्रभावी भूमिका निभा सकें। कर्णप्रयाग महाविद्यालय के प्राचार्य
प्रोफेसर रामअवतार सिंह एवं रोवर्स रेंजर्स प्रभारी डॉ हरीश चंद्र रतूड़ी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले चारों रोवर्स को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुऐ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा इसे महाविद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया गया।
