सहकारी समिति गौचर में सरिता चौहान व बमोथ में कुलदीप भंडारी हुऐ अध्यक्ष पद पर निर्वाचित

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली।

ललिता प्रसाद लखेड़ा
सहकारी समिति गौचर में सरिता चौहान व बमोथ में कुलदीप भंडारी हुऐ अध्यक्ष पद पर निर्वाचित


बहुउद्देशीय सहकारी समिति गौचर में अध्यक्ष पद पर सरिता देवी चौहान तथा बमोथ की समिति में कुलदीप सिंह भंडारी अध्यक्ष / सभापति निर्वाचित हुऐ हैं। गौचर समिति में श्रीमती अर्चना नेगी तथा बमोथ समिति में जशोदा मल्ल उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुऐ हैं। ग्राम विकास अधिकारी / निर्वाचन अधिकारी परवेज आलम ने बताया कि गौचर की समिति से बैंक प्रतिनिधि के लिए कुलदीप लाल, दलीप सिंह, दलवीर कनवासी, संगीता देवी व मनीष ने नामांकन किया।
सहकारी समिति बमोथ में ग्राम विकास अधिकारी / निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार की मौजदूगी में बमोथ सहकारी समिति में अध्यक्ष कुलदीप सिंह भंडारी व उपाध्यक्ष जशोदा मल्ल के अलावा प्रवंध कार्यकारिणी समिति में काण्डा गांव से सरोजनी देवी, खाल से उर्मिला देवी, बमोथ से जशोदा देवी मल्ल, रानो से कुलदीप सिंह भंडारी, सरमोला से रविन्द्र सिंह, सूगी से कमल सिंह तथा सेमी ग्वाढ़ से अकुज कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुऐ हैं।

इसके अलावा भेषज संघ के लिए बमोथ से प्रदीप लखेड़ा व रानों से कमलेश भंडारी, डीसीडीएफ के लिए रानो से पंकज सिंह भंडारी तथा जिला सहकारी बैंक चमोली के लिए प्रतिनिधि के लिए काण्डा गांव की सरोजनी देवी, खाल गांव की उर्मिला देवी, बमोथ गांव से प्रकाश सिंह व आशीष पन्त और करछुना से ईश्वर सिंह ने नामांकन किया है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *