चमोली।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राजकीय इंटर कालेज गौचर का सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ जीजीआईसी गौचर में हुआ

नगरपालिका क्षेत्र गौचर के तहत पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज गौचर का सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर में प्रारंभ हुआ। शिविर में 50 छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
एनएसएस प्रभारी हरीश कुमार टम्टा के संचालन में हुऐ शुभारंभ के इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगरपालिका गौचर, वार्ड तीन के सभासद पूनम रावत, सुनील शाह राइका गौचर के अभिभावक शिक्षक संघ अध्यक्ष, एसएमसी अध्यक्ष बासकण्डी, विद्यालय के प्रधानाचार्य केएस बिष्ट, पूर्व प्रधानाचार्य एसएस नेगी, सेवा निवृत्त अध्यापक रघुवीर प्रसाद वैष्णव, शिक्षक सुभाष सती, योगा प्रशिक्षिका श्रीमती यशोदा थपलियाल, एसएम कैन्थोला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रोशन आर्य सहित राइका गौचर के सभी शिक्षक एवं विद्यालय परिवार मौजूद थे।
