थराली के शैलेश थपलियाल बने सिटी बैंक न्यूयॉर्क के डायरेक्टर, क्षेत्र में खुशी की लहर।

खबर शेयर करें

थराली के शैलेश थपलियाल बने सिटी बैंक न्यूयॉर्क के डायरेक्टर, क्षेत्र में खुशी की लहर।

सुभाष पिमोली थराली।

पूर्व प्रधानाचार्य नंदराम थपलियाल के सबसे छोटे बेटे शैलेश थपलियाल सिटी बैंक न्यूयॉर्क के निर्देशक बने उनके निर्देशक बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी गौरतलब है कि पूर्व प्रधानाचार्य नंदराम थपलियाल के सबसे बड़े बेटे मनोज थपलियाल ड्यूल सॉफ्टवेयर कंपनी के निदेशक, मझले बेटे संतोष थपलियाल यूनियन बैंक स्विट्जरलैंड पुणे के निदेशक हैं उनके तीनों बेटे उच्च पदों पर कार्य कर क्षेत्र का मान बढा रहे हैं।उन्होंने बताया वह अपने बच्चों के सहयोग से विकासखंड थराली के मेघावी निर्धन छात्र-छात्राओं को 5 वर्षों से कली छात्रवृत्ति से लाभान्वित कर रहे हैं अभी तक 20 छात्र छात्राएं लाभान्वित हो चुके हैं उन्होंने बताया उनके तीनों बच्चों की प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर थराली से हुई तथा माध्यमिक राजकीय इंटर कॉलेज थराली से किया सबसे बड़े बेटे मनोज ने कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट से एम टेक, आईटीआई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से किया, मझले तथा सबसे छोटे बेटे ने बीटेक जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज पौड़ी से की और शैलेश ने एम.एस. अमेरिका से किया उनकी पत्नी पूजा थपलियाल भी अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, उनके तीनों बच्चों के अलग-अलग क्षेत्रो में निर्देशक बनने पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद गोस्वामी,मातृ भारती के अध्यक्ष श्रीमती भारतीय नेगी,अभिवावक संघ के अध्यक्ष भरत शाह, प्रबंधक गंगा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक डॉक्टर जीतराम, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत विनोद रावत प्रमुख प्रवीण पुरोहित ज्येष्ठ प्रमुख नवनीत रावत, कनिष्ठ प्रमुख राजेश चौहान आदि ने बधाई दी।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *