गंगोत्री–यमुनोत्री धाम में बर्फबारी,जनजीवन अस्त-व्यस्त ।

खबर शेयर करें

गंगोत्री–यमुनोत्री धाम में बर्फबारी,जनजीवन अस्त-व्यस्त ।
उत्तरकाशी 

जनपद के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल, खरसाली व मोरी क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में आधा फीट से अधिक बर्फ जमने के कारण पेयजल संकट खड़ा हो गया है। वहीं, गंगोत्री हाईवे पर सुक्की टॉप के पास भारी बर्फबारी के चलते वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। इससे गंगोत्री धाम, अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र और घाटी के सात गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है।
बीआरओ के अनुसार, बर्फबारी रुकने के बाद ही मार्ग खोलने का कार्य शुरू किया जाएगा। उधर, मुखबा गांव में गुरुवार देर रात से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
निचले इलाकों में शुक्रवार को दिनभर बारिश जारी रही। नालूपानी के पास पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण गंगोत्री हाईवे करीब आधे घंटे तक बंद रहा, जिसे बीआरओ ने तुरंत हटाकर यातायात बहाल कर दिया।
हर्षिल घाटी के आठ गांवों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *