चमोली
ग्रामीण क्षेत्रों में खुजली एवं स्केबीज़ (Scabies) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष चिकित्सा टीमें प्रभावित गांवों में भेजी गईं। इस अभियान के तहत दो टीमों ने विभिन्न गांवों में उपचार एवं औषधि वितरण कार्य किया।
पहली टीम श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से भेजी गई, जिसमें डॉ. प्राकृति शर्मा, डॉ. नमित, डॉ. सूर्यकांत, डॉ. चैतन्य शाह एवं श्री मनोज जोशी (प्रयोगशाला तकनीशियन) शामिल थे। इस टीम ने ग्राम बमोठ में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 26 रोगियों का परीक्षण एवं उपचार किया।
दूसरी टीम सीएचसी पोखरी से भेजी गई, जिसमें डॉ. मोहिनी मनवाल, नर्सिंग अधिकारी प्रीति आर्या, फार्मासिस्ट पार्वती भंडारी एवं सीएचओ दीक्षा भंडारी शामिल थीं। इस टीम ने ग्राम कर्चूना (8 रोगी), गदोना (32 रोगी), सुगी (18 रोगी) एवं सर्मोला (15 रोगी) में उपचार एवं दवा वितरण किया।
दोनों टीमों ने ग्रामीणों को रोग की रोकथाम, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं साफ-सफाई के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से त्वचा रोगों के प्रसार को नियंत्रित करना एवं ग्रामीणों को स्वस्थ रखना है।
