उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को कम्प्यूटर आदि सामग्री मिलने पर विद्यार्थी हुऐ खुश

खबर शेयर करें

CHAMOLI 

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को कम्प्यूटर आदि सामग्री मिलने पर विद्यार्थी हुऐ खुश

जनपद चमोली में पोखरी विकासखंड के अन्तर्गत संचालित अशासकीय सहायता प्राप्त जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ विभिन्न संस्थाओं व क्लबों द्वारा आवश्यक सामग्री दान दिये जाने पर विद्यालय परिवार सहित अभिभावकों ने खुशी जताते हुऐ दानी दाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुऐ धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद ममगाईं व प्रवंधक संजय लखेड़ा ने कहा कि अरावली रोटरी क्लब फरिदाबाद (हरियाणा) के एटीएम एक्सपोर्ट के निदेशक तनुज गोयल ने 04 कम्प्यूटर व 04 (चार) कम्प्यूटर टेविल, गुप्तकाशी (रूद्रप्रयाग) के होटल व्यवसायी दुर्गेश शुक्ला जी द्वारा 03 (तीन) सीलिंग फैन एवं 01 (एक) रूम हीटर विद्यालय को दान दिये गये हैं। इसको लेकर विद्यालय में अध्यनरत छात्र छात्राओं ने खुशी जताई है।
प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद ममगाईं ने कहा कि इससे पूर्व भी जिला पंचायत के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री जी द्वारा विद्यालय को 01 एक लाख रुपए का फर्नीचर दिया गया था। विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के अभिभावकों मातृशक्ति ने दान दाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुऐ उनके स्वस्थ जीवन की कामना की है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *